
#बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में मची बेचैनी, अभिषेक सिन्हा द्वारा नामांकन वापस लेने की घोषणा भाजपा की हार की स्वीकारोक्ति : #राघवेंद्र कुमार
जन सुराज के #शिवहर जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल एक सीट का चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि यह बिहार में नई राजनीति और पुरानी व्यवस्था के बीच निर्णायक संघर्ष बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बढ़ते जनसमर्थन, स्पष्ट विजन और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष ने भाजपा को रक्षात्मक स्थिति में ला दिया है।
राघवेंद्र कुमार ने कहा कि यदि भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा द्वारा नामांकन वापस लेने की घोषणा की गई है, तो यह भाजपा की राजनीतिक घबराहट और जन सुराज के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट प्रमाण है। इससे साफ है कि भाजपा को बांकीपुर में जनता का मूड समझ में आ चुका है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला जनता की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। यही कारण है कि बांकीपुर सहित पूरे बिहार में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है।
राघवेंद्र कुमार ने कहा कि जनता अब केवल चुनाव चिह्न नहीं, बल्कि ईमानदार नेतृत्व, स्पष्ट नीति और जवाबदेह राजनीति को वोट देना चाहती है। बांकीपुर की जनता इस उपचुनाव में बिहार की राजनीति को नई दिशा देने के लिए तैयार है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर का जनादेश केवल एक विधायक नहीं चुनेगा, बल्कि बिहार में वैकल्पिक और जनकेंद्रित राजनीति की मजबूत नींव रखेगा।
Jan Suraaj Sheohar Police BJP Bihar Chirag Paswan R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल