कलेक्टर श्री वर्मा ने शिवपुरी के बड़ौदी स्थित शासकीय स्कूल का किया औचक निरीक्षण बच्चों से किया संवाद
शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज शिवपुरी जिले के बड़ौदी स्थित 'एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बड़ौदी सड़क' का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों के साथ संवाद किया। साथ ही स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।