हाथी चले बाजार...': BPSC अधिकारी के विवादित बयान पर बिहार में भारी आक्रोश!
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। इसी बीच आयोग के एक शीर्ष अधिकारी के बयान ने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है।
📌 क्या है पूरा विवाद?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 70वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने कहा कि अगर आरोपों में सच्चाई है तो अभ्यर्थी कोर्ट जाएं। इसी दौरान उन्होंने "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार" कहावत का इस्तेमाल किया। इस बयान को बिहार भर के छात्रों ने अपने आत्मसम्मान पर सीधा हमला माना है।
📌 सियासत भी हुई तेज:
इस विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए परीक्षा नियंत्रक के बयान की निंदा की और अधिकारी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।
📌 अभ्यर्थिय�