तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को तिसरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले को लेकर तिसरी थाना कांड संख्या 70/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m)/3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।