Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाले खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के देवकली सलामत निवासी 70 वर्षीय भजन कौर पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह बीते शुक्रवार की शाम रोजमर्रा के कार्य से खकरा नदी के किनारे गई थी। लोगों का कहना है कि इस दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने उन पर अचानक से हमला कर दिया। इससे पहले की आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते मगरमच्छ महिला को पानी में खींचकर ले गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हुए जिन्होंने वन विभाग व पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद कई घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा व काफी मशक्कत के बाद देर रात को महिला का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर मगरमच्छ के हमले से महिला की मौत होने की बात सामने आई है हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बताते चलें मृतका भजन कौर के चार बच्चे हैं और सभी विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मृतका के परिजनों को वन्यजीव हमले में मिलने वाली आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाएगा।

Chaubattakhal, Garhwal | Jun 22, 2026