#मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती शुरू करने का ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
इसके साथ ही #सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के लिए नई प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। जिन स्कूलों का लगातार तीन वर्षों तक बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम रहेगा, उनके प्राचार्यों को 1 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही स्कूल के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV
Indore, Indore | Aug 5, 2026