शीतला माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार.…...
शिमला। जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र के कराना स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेन्द्र उर्फ बिकू (35), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में रखी सोने-चांदी की वस्तुएं और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर को आरोपी राजेन्द्र उर्फ बिकू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले में चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
#Shimla #Theog #SheetlaMataMandir #TempleTheft #HimachalNews #UTHimachal #UTNews