‘सेवा सेतु’ पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं 441 से अधिक शासकीय सेवाएं : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं
नाम परिवर्तन एवं विवाह प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी हुईं ऑनलाइन
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा सेतु पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग कर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लें तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचें।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देते हुए अनेक नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, किसान किताब, भू-नकल, विवाह प्रमाण-पत्र सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं।