
सिरसा में युवक की गो+ली मार+कर ह+त्या:दो पक्षों का आपसी झग+ड़ा, गाड़ी को हम+लावरों ने घेरा; उतरकर भागने पर की फाय+रिंग
सिरसा जिले में आज एक युवक की गो+ली मार+कर ह+त्या कर दी गई। युवक का शव कुछ देर बाद खू+न से लथपथ दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच है और दादू तिलोकेवाला गांव के पास हुई है। मृ+तक युवक की पहचान 35 वर्षीय हरि के रूप में हुई है और वह धर्मपुरा गांव का रहने वाला है। युवक किसी काम से दादू से तिलोकेवाला की ओर गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में हमलावर युवकों ने उसे घेर लिया और उसपर गो+लियां चला दी।
दो पक्षों का आपसी झगड़ा
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह दो पक्षों का आपसी झगड़ा है। युवक हरि गाड़ी लेकर जा रहा था। दादू गांव के पास रोड पर यह घटना हुई है। हम+लावर भी गाड़ी में सवार थे। उनको देखकर हरि ने गाड़ी से उत+रकर जा+न बचाने को भागने की कोशिश की तो उसे गोलियां मार दी। अभी हम+लावरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Sirsa, Sirsa | Sep 29, 2026