Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गगाड़ी के सोलर प्लांट में 40 लाख की चोरी, तीन इनवर्टर व 18,500 मीटर डीसी केबल ले उड़े बदमाश तिंवरी। तिंवरी क्षेत्र के निकटवर्ती गगाड़ी गांव स्थित एक सोलर प्लांट में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश प्लांट से तीन इनवर्टर और करीब 18,500 मीटर डीसी केबल चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात से कंपनी को करीब 38 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि बिजली उत्पादन ठप होने से रोजाना आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गगाड़ी गांव के निकट कुसुम-सी योजना के तहत स्थापित 3 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट में रविवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो तीनों इनवर्टर और बड़ी मात्रा में केबल गायब मिली। मौके का निरीक्षण करने पर पता चला कि चोर केबल काटकर अपने साथ ले गए। इतनी बड़ी मात्रा में केबल और भारी उपकरण चोरी होने से आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी संगठित गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। संजू रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दीपाराम सिंवर ने मथानिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चोरी के कारण प्लांट का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि भारी इनवर्टर और हजारों मीटर केबल चोरी कर ले जाने के लिए बड़े वाहन और कई लोगों की आवश्यकता होती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने, संदिग्ध गतिविधियों की जांच करने और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गगाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सोलर प्लांटों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। केबल, इनवर्टर और अन्य महंगे उपकरणों की चोरी से सोलर कंपनियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, सोलर प्लांटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी करने वाले गिरोह का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 6, 2026