नोहर रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1 लाख 11 हजार 111 रुपये तक पहुंची, अजय चाचाण ने लगाई बोली
नोहर। श्रीराम नवयुवक विजय नाट्य परिषद के रंगमंच पर आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान तिलक में उपयोग किए जाने वाले चांदी के सिक्के को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिक्के की प्रतिदिन बोली लगाई जा रही है।
10 अक्टूबर की रात्रि को आयोजित बोली के दौरान चांदी के सिक्के की कीमत 1 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपये तक पहुंच गई। यह बोली अजय चाचाण ने लगाई।
रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में तिलक के लिए उपयोग होने वाले इस चांदी के सिक्के को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण बना हुआ है। प्रतिदिन बोली बढ़ने के साथ ही रामलीला मंचन के दौरान यह चर्चा का विषय बना हुआ है।