Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

पटना। पटना के ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद खान सर अचानक सामने आए हैं। कुछ दिन पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर गायब हो गए थे, लेकिन प्रिंस यादव की मौत की खबर आने के बाद उन्होंने अपना पक्ष रखा। खान सर पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रिंस यादव की हत्या उन्होंने करवाई है। इस पर खान सर ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। पैरों तले जमीन खिसक गई- खान सर वीडियो में खान सर कहते हैं, “आज बहुत अजीब मन से बात कर रहा हूं। बहुत दुखद खबर मिली है। अचानक कई लोगों के फोन आने लगे कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। मैंने उन लोगों को डांटा भी कि ऐसे बेकार की बातें मत करो। लेकिन जब मैंने खुद न्यूज देखी तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। समय कितना अजीब मोड़ ले रहा है, समझ नहीं आ रहा।” खान सर ने वीडियो में प्रिंस यादव के दोस्तों का एक क्लिप भी दिखाया। उसमें दोस्त कह रहे हैं कि प्रिंस पहले से बीमार थे, दवाइयां लेते थे और उनको पहले दो बार अटैक भी आ चुका था। दोस्तों ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से वो ठीक से सो नहीं पा रहे थे। उस दिन भी वो सो रहे थे, फिर लंबी साँस लेने लगे। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। दोस्तों ने साफ कहा कि किसी ने उन्हें मारा नहीं है, वो हमारे बहुत करीबी दोस्त थे।इस क्लिप को देखकर खान सर भावुक हो गए। परिवार की मदद करने को खान सर तैयार उन्होंने कहा, “दिल दहल गया है। किसी परिवार के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है? भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त से निकलने की ताकत दें। हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। हमसे जो भी मदद बन पड़ेगी, हम तैयार हैं।” #KhanSir #JagranNews #खानसर

Purnea East, Purnia | Jun 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

पटना। पटना के ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद खान सर अचानक सामने आए हैं। कुछ दिन पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर गायब हो गए थे, लेकिन प्रिंस यादव की मौत की खबर आने के बाद उन्होंने अपना पक्ष रखा। खान सर पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रिंस यादव की हत्या उन्होंने करवाई है। इस पर खान सर ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। पैरों तले जमीन खिसक गई- खान सर वीडियो में खान सर कहते हैं, “आज बहुत अजीब मन से बात कर रहा हूं। बहुत दुखद खबर मिली है। अचानक कई लोगों के फोन आने लगे कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। मैंने उन लोगों को डांटा भी कि ऐसे बेकार की बातें मत करो। लेकिन जब मैंने खुद न्यूज देखी तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। समय कितना अजीब मोड़ ले रहा है, समझ नहीं आ रहा।” खान सर ने वीडियो में प्रिंस यादव के दोस्तों का एक क्लिप भी दिखाया। उसमें दोस्त कह रहे हैं कि प्रिंस पहले से बीमार थे, दवाइयां लेते थे और उनको पहले दो बार अटैक भी आ चुका था। दोस्तों ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से वो ठीक से सो नहीं पा रहे थे। उस दिन भी वो सो रहे थे, फिर लंबी साँस लेने लगे। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। दोस्तों ने साफ कहा कि किसी ने उन्हें मारा नहीं है, वो हमारे बहुत करीबी दोस्त थे।इस क्लिप को देखकर खान सर भावुक हो गए। परिवार की मदद करने को खान सर तैयार उन्होंने कहा, “दिल दहल गया है। किसी परिवार के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है? भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त से निकलने की ताकत दें। हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। हमसे जो भी मदद बन पड़ेगी, हम तैयार हैं।” #KhanSir #JagranNews #खानसर - Purnea East News