नवोदय स्कूल में प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रारंभ, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन बेवसाईट www.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।
पंजीयन के लिए विद्यार्थी की जन्म तारीख 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से तीसरी एवं चौथी कक्षा पास तथा वर्तमान सत्र में कक्षा पाँचवी में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी आधार कार्ड के अनुसार सीहोर जिले का निवासी होना चाहिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore