#महोबा - जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित ।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की विभागवार समीक्षा की गई ।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें । उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने, लंबित देयकों की वसूली सुनिश्चित करने तथा राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व इन्द्र नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#mahoba #news #highlight #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2026