🔹 मंडलकारा सासाराम में पहली बार महिला बंदियों के बनेंगे ई-श्रम कार्ड
महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में मंडलकारा सासाराम में एक नई पहल की गई है। दो दिवसीय विशेष शिविर में 50 महिला बंदियों का पहली बार ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है।
जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनने के बाद पात्र महिला बंदियों को रिहाई के उपरांत श्रमिक कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का उद्देश्य केवल बंदियों को निरुद्ध रखना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए तैयार करना भी है।
इस विशेष शिविर में श्रम विभाग की टीम आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र बंदियों का पंजीकरण कर रही है। जेल प्रशासन और श्रम विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र महिला बंदियों को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ना है।
सलाखों के भीतर से आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम।
#Sasaram #Rohtas #EShramCard #WomenPrisoners #MandalKara #RohtasMedia #BiharNews