अनूपगढ़ पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी की,
वाहनों की ली सघन तलाशी
अनूपगढ़ में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त करते हुए ए-श्रेणी की नाकाबंदी अभियान चलाया। आईजीपी के निर्देशानुसार थाना पुलिस की बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में सीओ और एसएचओ के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।
अनूपगढ़ थाना क्षेत्र की बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी में आईजीपी के निर्देशानुसार ए-श्रेणी की नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी का नेतृत्व वृत्ताधिकारी (सीओ) और एसएचओ करतार सिंह ने किया। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों और यातायात नियमों की सख्ती से जांच की। कार्रवाई के दौरान हेलमेट नहीं पहनने और आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए, जबकि 10 अन्य मोटरसाइकिलों को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। इस अभियान में थाना प्रभारी करतार सिंह, एएसआई यशपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।