➡️ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर हुए सम्मानित
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आज तिली रोड स्थित सामान्य सुविधा केंद्र (मृगनयनी) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बुनकरों को सम्मानित किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा बुनकरों को सम्मानित किया गया।
सहायक संचालक(तकनीकी) हथकरघा शशि कोरी द्वारा बुनकरों को संबोधित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम सागर के जिला प्रभारी रूपेश श्रीवास्तव द्वारा हथकरघा दिवस पर जनसामान्य से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी एवं स्थानीय हथकरघा उत्पादों का उपयोग करें। जिससे लोकल फॉर वोकल को बल मिल सके।
आभार श्री रूपेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Sagar