पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के चीनी मिल रोड स्थित केसरी एजेंसी मालिक के घर पर एक माह पूर्व हुए भीषण डकैती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 14 अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो बिहार, झारखंड, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान के रहने वाले है। जिसके पास से पुलिस ने कई हथियार, जिंदा कारतूस और घटना में उपयोग की गई कई सामान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दे कि बीते 17 मई को केसरी एजेंसी के मालिक के घर में भीषण डकैती हुई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज के आधार पर पुलिस और टेक्निकल टीम के सहायता से कार्रवाई की गई है। सभी गिरफ्तार अपराधी बिहार झारखंड यूपी के रहने वाले हैं और बिहार के प्रमुख शहरों में यह गिरोह पूरी तरह से सक्रिय था। डकैती और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। खासतौर पर पटना, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, गया जैसे जिलों में यह गिरोह काफी सक्रिय था। #bihta #police #patna #chori #Dacoity #Gang #Arrested
Maner, Patna | Jun 20, 2026