मधुपुर क्रिकेट टीम को हराकर देवघर बना चैंपियन, मोनू की तूफानी बल्लेबाजी से जीता रोमांचक फाइनल।
देवघर :–आज मधुपुर और देवघर के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुपुर की टीम ने 10 ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 4 ओवर में 8 रन पर 6 विकेट गिर गए। इसके बाद क्रिकेट टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मोनू ने आक्रामक और शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का पूरा रुख ही बदल दिया। खिलाड़ी मोनू ने 25 बॉल पर 80 रन की तूफानी पारी की बदौलत देवघर की टीम ने लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ देवघर की टीम ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप के स्पॉन्सर युवा नेता एवं झामुमो नेता सचिन कुमार की मौजूदगी में खिलाड़ियों और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।साथ ही उन्हें जीत का ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
#khabardeogharlive #deoghar #madhupur #cricket #SportsNews