कसौली में HRTC बस से बैटरियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद।
सोलन: कसौली के गुनाई बस स्टैंड पर खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गुनाई बस स्टैंड पर खड़ी HRTC बस से बैटरियां चुराकर फरार होने की कोशिश की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो | सोलन