मंईयां सम्मान योजना: धनबाद की 3.46 लाख बहनों के खातों में 86.59 करोड़ रुपये की राशि अंतरित,
धनबाद: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। सितंबर 2026 की सम्मान राशि जिले की 3 लाख 46 हजार 365 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई है।
धनबाद के उपायुक्त ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। जारी जानकारी के अनुसार, कुल 86 करोड़ 59 लाख 12 हजार 500 रुपये का भुगतान आधार-बेस्ड प्रणाली के माध्यम से किया गया है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की लाभुक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। News Nirsa