तरनतारन में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए नकाबपोश हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (40) के रूप में हुई है। वह नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था और घरों में पेंटिंग का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, कुलदीप कल ही पुलिस हिरासत से छूटकर आया था और बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर हमला हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।
इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लंडा और सत्ता ने ली है। इससे संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि कुलदीप ने ASI इकबाल की रेकी की थी। इसलिए, कुलदीप की हत्या उनकी हत्या का बदला है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की…
#tarantaran #punjab #haryana #chandigarh #sangrur #mohaliBhagwant ManngPargat SinghrCaptain Amarinder Singhnder Singh