Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

देवघर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूटकांड का खुलासा, चैन छिनतई के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार। देवघर:– नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर चैन छिनतई और मारपीट करने के आरोप में आलोक कुमार उर्फ सन्नी, आशीष कुमार दास और प्रीतम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चांदी की चेन, लॉकेट, ब्रेसलेट समेत अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर,पु.अ.नि. सूरज कुमार , स. अ. नि. राजू रजवार, राजेंद्र प्रसाद, सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। #khabardeogharlive #deoghar #crimenews #sdpo #ChainSnatchers

Deoghar, Deoghar | Jul 17, 2026