#अलीगढ़ में एफएसडीए का छापा, 5 डेरियों से 2140 लीटर अपमिश्रित दूध बरामद, मौके पर कराया नष्ट; 2 नमूने जांच को भेजे, गोंडा के बरौला में मचा हड़कंप,अलीगढ़ में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। थाना गोंडा क्षेत्र के बरौला में टीम ने दूध-पनीर की पांच डेरियों पर छापेमारी की। जांच के दौरान 2140 लीटर अपमिश्रित दूध मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान दूध के दो नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एफएसडीए की कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग ने साफ किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#Aligarh #FSDA #FoodSafety #MilkAdulteration #Raid
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026