बड़ी खबर: भरत तिवारी एनकाउंटर पर खेसारी यादव ने उठाए गंभीर सवाल— बोले, 'कानून का काम हथियार छुड़वाना है, जान लेना नहीं!'
भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में हुए पुलिस एनकाउंटर मामले में अब सियासत और जमीनी आक्रोश दोनों चरम पर है। रविवार को भोजपुरी सुपरस्टार और राजद नेता खेसारी लाल यादव पीड़ित भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।
गांव पहुंचते ही खेसारी लाल ने भरत तिवारी की रोती-बिलखती मां का हाथ थामकर उन्हें ढांढस बंधाया और साफ शब्दों में कहा— "न्याय की इस लड़ाई में मैं आखरी सांस तक परिवार के साथ खड़ा हूं।"
📌 खेसारी लाल यादव के बयान की 4 बड़ी बातें:
1. मददगार अपराधी कैसे?: "जो इंसान हमेशा गरीबों और वंचितों की मदद के लिए खड़ा रहा, वो अपराधी नहीं हो सकता। भरत तिवारी के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।"
2. नेताओं की फोटो-पॉलिटिक्स पर प्रहार: "आज कई लोग गांव आ रहे हैं, संवेदना जता रहे हैं और फोटो खिं�