सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह को लेकर चौहटन में तैयारी बैठक आयोजित...
चौहटन में आगामी 7 जून को बाड़मेर में आयोजित होने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह को लेकर श्री भवानी शिक्षण संस्थान में तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में चौहटन क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा लोगों से समारोह में पहुंचने की अपील की गई।
बैठक में जिला परिषद सदस्य रूप सिंह चौहटन, उदय सिंह देदूसर, गजे सिंह चौहटन, नरपत सिंह दुधवा, कृष्ण सिंह गौड़ का तला, मोहन सिंह देदूसर, कमल सिंह, महेंद्र सिंह, दलपत सिंह, गुलाब सिंह, स्वरूप सिंह, गिरधर सिंह, दुर्जन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Sedwa, Barmer | Jun 3, 2026