कांगड़ा: 13.3 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नूरपुर। जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने 13.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
#Nurpur #KangraPolice #Chitta #DrugFreeHimachal #SayNoToDrugs #HPPOLICE #UTHimachal #UTNews