
#रामनगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज #मालधनचौड़ में सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क #सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण आयोग के सदस्य योगेश रजवार एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से उनका भविष्य बेहतर होगा।
#उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी द्वारा संचालित सेवा संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से मातृशक्ति एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
#संपूर्ण उत्तराखंड के कई विकासखण्डों के पचास विद्यालयों में सैनेटरी नैपकिन वितरण और मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए यह अभियान चलाए गया है।
#कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में उनकी भूमिका पर संबोधित किया गया। सभी बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। महिला वक्ताओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सावधानियों पर जागरूकता प्रदान की।
#इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणेश रावत, संस्कृति कला परिषद सदस्य श्रीमती भावना भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रेम आर्य, सम्पी टम्टा आनंदी देवी, दीपू कोटिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता देवी, प्रधानाचार्या सपना सिंह, बिंदु शाह, के सी बोकाडिया , कमल किशोर सहित अनेक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital