⏩सागरेश्वर नाथ मंदिर में हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
⏩जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सागरेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
⏩कार्यक्रम के दौरान सागरेश्वर संगीत समिति के कलाकारों द्वारा मनमोहक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का भी वितरण किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अधिष्ठान एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में किया गया। कार्यक्रम की क्षेत्रीय जिम्मेदारी एवं सहयोगी संस्था के रूप में नगर व संभाग क�