Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

दिवंगत दोस्त की याद में मैदान पर उतरे दोस्त… और खेला गया एक यादगार मुकाबला! अंकु पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर कोईलवर के जमालपुर में गुरुवार की शाम ‘एक शाम दोस्त के नाम’ कार्यक्रम के तहत दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में जमालपुर ने उदवंतनगर को महज 2 रन से हराकर दिवंगत अंकु पांडेय को अनोखी श्रद्धांजलि दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमालपुर ने 10 ओवर में 107 रन बनाए। मन्नू ने शानदार 45 रन, अंकुश ने 20 और भोला ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदवंतनगर की टीम ने भी आखिरी गेंद तक जोर लगाया, लेकिन 10 ओवर में 105 रन ही बना सकी। करण ने 29 और नितेश ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में जमालपुर के मनु ने 4 विकेट और भोला ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं शिक्षक मनोरंजन पांडेय, मन्नू पांडेय, भोजपुरी कलाकार प्रकाश चौबे और सोनू राय समेत कई लोग मौजूद रहे। यह सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं था… यह दोस्ती, यादों और एक दिवंगत दोस्त के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी। आयोजकों ने बताया कि अंकु पांडेय की स्मृति को जीवंत रखने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। #AnkuPandey #एकशामदोस्तकेनाम #Jamalpur #Udwantnagar #CricketMatch #Tribute #Koilwar #Bhojpur #Cricket

Barhara, Bhojpur | Jul 16, 2026