
सिरसा में घरों-सर्विस स्टेशन संचालकों को थमाए नोटिस:डबल अवैध पेयजल कनेक्शन पर कार्रवाई, चेतावनी देते हुए पानी बर्बदी रोकने के आदेश....
सिरसा में घरों और सर्विस स्टेशन संचालकों के डबल अवैध कनेक्शन पर नोटिस थमाए गए हैं। अधिकांश लोगों ने एक नहीं दो से तीन पेयजल पाइप से अवैध तरीके से कनेक्शन लिया हुआ था। लोगों को सप्लाई के दौरान नलों से बेवजह पानी बहाया जा रहा था और कुछ गाड़ियों की धुलाई में इस्तेमाल करते हैं। इनके अलावा बाकी घर मालिकों को भी चेतावनी दी गई है, ताकि पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके।
जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से गई है और सभी को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए है। विभाग की टीम ने ऐलनाबाद खंड के गांव पट्टी कृपाल में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच की तथा अवैध जल उपयोग पर सख्त कार्रवाई की।
पब्लिक हेल्थ के ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) हरि सिंह भिड़ासरा के अनुसार, इस तरह की कुछ शिकायतें मिली थी, जिस पर टीम बनाई गई। जांच के दौरान जिन घरों और सर्विस स्टेशनों पर अवैध डबल कनेक्शन पाए गए, उन्हें मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। पेयजल का दुरुपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#sirsa #illigal #waterproblem #takkartoday #viral #sirsabreaking
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026