Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews

नाबालिग किशोरी की आत्महत्या मामले में एक नाबालिग व एक नामजद पर मामला दर्ज, परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने के लगाए आरोप श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक नाबालिग व एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि 9 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग किशोरी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो आसपास के केमरो मे उसे एक नाबालिग किशोर के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने संबंधित किशोर के परिवार से संपर्क किया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किशोरी ने इससे पहले भी परिजनों को बताया था कि एक नाबालिग किशोर उसे लगातार परेशान करता है और अपने साथ चलने का दबाव बनाता है। परिजनों ने उसे समझाकर भरोसा दिलाया था कि वे इस संबंध में बातचीत करेंगे। किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने संबंधित परिवार से संपर्क किया और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के साथ जब वे संबंधित किशोर व नामजद के घर पहुंचे तो वहां दोनो आरोपी मौजूद मिले। आरोप है कि पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने लगे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। परिजनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि इस दौरान दोनों आरोपियी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और किशोरी को लेकर अपमानजनक बातें कहीं। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने किशोरी को वापस सौंपने की लगातार गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। बाद में किशोरी अपने घर लौट आई और सीधे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने जब झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। इसी दौरान फंदा टूट गया और किशोरी नीचे गिर गई। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल कोलायत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़का लगातार किशोरी पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहे थे तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। श्रीकोलायत थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई करेगी। #rahulsewagjhajhu #kolayatnews #LatestNews #dpknews #kolayat #bikanerpolice

Kolayat, Bikaner | Jul 10, 2026