
#बलरामपुर: नगरिया बरमभरी नहर किनारे बाइक और मोबाइल मिलने से सनसनी, मोबाइल दुकानदार युवक लापता...
उतरौला/बलरामपुर।
#उतरौला तहसील क्षेत्र के नगरिया बरामभरी नहर के पास सोमवार को एक बाइक और मोबाइल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, हुसैनाबाद ग्राम प्रधान और लापता युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
ग्राम प्रधान अफसर ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही नहर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार लापता युवक की पहचान निजाम पुत्र कप्तान, निवासी ग्राम सभा हुसैनाबाद के रूप में हुई है। निजाम हुसैनाबाद बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। सोमवार को वह उतरौला मोबाइल का सामान खरीदने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद उसकी बाइक और मोबाइल नगरिया बरामभरी नहर के पास मिले, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की तलाश जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#balrampur #balrampur #Utraula