
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए 45 चिकित्सकों को उच्च पदों पर नामित किया
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने तथा चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 45 मेडिकल ऑफिसर/फैकल्टी सदस्यों को उच्च पदों पर नामित करने का निर्णय लिया है।
सरकार के अनुसार यह निर्णय व्यापक जनहित में मेडिकल शिक्षा सेवाओं को मजबूत एवं उन्नत करने के लिए लिया गया है। इसके तहत मेडिकल अधिकारियों एवं फैकल्टी को उनकी पात्रता के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर नामित किया जाएगा।
विवरण इस प्रकार है—
मेडिकल ऑफिसर से नामित असिस्टेंट प्रोफेसर: 42
असिस्टेंट प्रोफेसर से नामित एसोसिएट प्रोफेसर: 1
एसोसिएट प्रोफेसर से नामित प्रोफेसर: 2
कुल: 45
सरकार का कहना है कि इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फैकल्टी की उपलब्धता मजबूत होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल विद्यार्थियों की शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।