
फाइल 'लापता' है, साहब 'बिजी' हैं और गायें 'तपस्या' कर रही हैं! 🐮🔥✨
वाह री हमारी सरकारी व्यवस्था! सीतापुर के सकरन में गोवंशों के लिए "हाई-टेक" तपोभूमि तैयार की गई। आसमान से आग बरस रही, पारा आसमान छू रहा, और हमारे बेजुबान गोवंश मात्र ६-७ फीट ऊंचे टीन शेड के नीचे बैठकर 'अग्नि परीक्षा' दे रहे। इसे कहते हैं असली अध्यात्म! 🥵
व्यवस्था की कुछ 'शानदार' उपलब्धियाँ:
फाइल का अंतर्ध्यान होना: गौशाला में बिजली आ सके, इसके लिए प्रधान जी ३ साल से फाइल लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे। पर धन्य हो हमारे अफसर! फाइल को ऐसा छुपाया कि अब वो 'मिस्टर इंडिया' बन चुकी। कागजों में विकास ढूंढना ही तो असली हुनर है! 📁🔍
'नेचुरल' तरीके से सड़ता चारा: लाखों का भूसा खुले आसमान के नीचे सड़ रहा। अब भला चारे को शेड की क्या जरूरत? सड़ने के बाद उसमें जो 'विशेष स्वाद' आता है, उसे खाकर गायें बीमार हो रही। और हाँ, बीमार पशुओं के लिए 'सिक वार्ड' इसलिए नहीं बनाया, ताकि वे खुद ही ठीक होने की आत्मनिर्भर कला सीख सकें! 🌾🦠
आदेश-आदेश का खेल: डीएम साहब ने कड़े आदेश दिए, अधिकारियों ने उन्हें सुना और फिर... 'फॉरवर्ड' करके सो गए। आदेश देना प्रशासन का काम है, उसे मानना तो सिर्फ कागजों की जिम्मेदारी है ना? 🤫
बेजुबान तो बोल नहीं सकते, वरना वो भी इस कमाल के 'सिस्टम' को सैल्यूट करते।
फाइल ढूंढने वाले बाबू और एयर-कंडीशनर कमरों में बैठकर 'गौ-सेवा' का ब्लूप्रिंट बनाने वाले साहबों को शत-शत नमन! 🙏
#SystemKiLaparwahi #GauSevaYaमजाक #SitapurNews #Bureaucracy #AtItsBest #Satire #कागजी_विकास