हरित पूर्णिया, स्वच्छ पूर्णिया! 🌳🔌
पूर्णिया जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम समीक्षा बैठक में पेट्रोल पंपों, हाईवे के किनारे स्थित होटलों, ढाबों, मॉल्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस पहल से जहां इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं निजी निवेश और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से जिले में अब पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी।
पूरी खबर और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें पूर्णिया खबर के साथ।
#PurneaKhabar #EVChargingStation #GreenPurnea #ElectricVehicle #BiharNews
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026