नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर से दो जायरीन मक्का मदीना उमरा के लिए रवाना
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू । जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर से 9 जुलाई 2026 को दो जायरीन मौलाना जलील एंव अख्तर अंसारी ने उमरा के लिए मक्का मदीना रवाना हुए, रवानगी के मौके पर सैकड़ो स्थानीय लोगो ने दोनों जायरीन को फूल माला पहनाकर एंव गले मिलकर रवाना किया और साथ ही सभी लोगो ने अपने मुल्क वतन की अमन चैन सुख शांति एंव समृद्धि तथा आपसी भाई चारा क़ायम के लिए दुआ करने को कहा, गौरतलब है की दोनों जायरीन मक्का मदीना मे करीब 15 दिनो तक ज्यारत करेंगे और फिर अपने स्वदेश लौटेंगे,रवाना होने के मौके पर दोनों जायरीन ने खैरादोहर मस्जिद मे नमाज अदा की और फिर सैकड़ो स्थानीय लोगो के समीप दुआ मांगी, इस दौरान दोनों जायरीन रो पड़े, दोनों जायरीन ने स्थानीय लोगो से जाते हुए कहा की आप सभी लोग दुआ करियेगा की हमलोग उमरा कर अच्छे से लौट जाए
Garhwa, Garhwa | Jul 9, 2026