पूर्व मंत्री व सांसद एवं खजनी विधायक राम चौहान को नील मणि ने दी जन्मदिन की बधाई
संतकबीरनगर। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा वर्तमान खजनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राम चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता नील मणि ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नील मणि ने श्री राम चौहान के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
नील मणि ने कहा कि श्री राम चौहान का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर क्षेत्र के लोगों की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर आत्मीय मुलाकात और शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला।
Neel Mani