शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि समारोह को लेकर झामुमो की तैयारी तेज, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील।
गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त (मंगलवार) को दोपहर 1 बजे गिरिडीह बस स्टैंड में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो गिरिडीह प्रखंड पश्चिमी के अध्यक्ष अनवर अंसारी लगातार पंचायतों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत अध्यक्ष, सचिव, जनप्रतिनिधि, पंचायत कमेटी, BLA-2, बूथ कमेटी तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने और अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।