डीआरएम को 11 सूत्री मांग पत्र, झरिया में बस स्टैंड निर्माण की उठाई मांग
धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर धनबाद रेलवे स्टेशन एवं दक्षिणी छोर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने स्टेशन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
साथ ही झरिया क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए पुराने झरिया-भुड़साई रेलवे स्टेशन परिसर में बस स्टैंड विकसित करने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान में 4 नंबर टैक्सी स्टैंड के आसपास बसों के संचालन से लगातार जाम और भीड़ की स्थिति बन रही है, जिससे यात्रियों, आम लोगों और स्थानीय व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीआरएम ने मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।