
-#नौकरी से हटाए जाने के बाद आउटसोर्स कर्मी ने अत्याधिक दवाइंया निगल किया आत्महत्या का प्रसास, नेरचौक में भर्ती...
-#ब्राइट #न्यूज #मंडी
-#जिला मंडी के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे एक वार्ड बॉय ने कथित तौर पर नौकरी से हटाए जाने के तनाव में अधिक मात्रा में दवाइयां निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद कर्मचारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।आत्महत्या का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान बलवंत सिंह निवासी घींऊधार, रिवालसर के रूप में हुई है।
-#बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह भंगरोटू में किराये के मकान में रह रहा था और मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के माध्यम से वार्ड बॉय के तौर पर सेवाएं दे रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम बलवंत सिंह ने अचानक अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन कर लिया।
-#तबीयत बिगड़ने पर उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कर्मचारी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कथित तौर पर नौकरी से हटाए जाने का जिक्र किया गया है।
-#प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं दे रहे करीब 13 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है। मीड़िया को दिए अपने बयान में बलवंत सिंह ने संबधित आउटसोर्स कंपनी के ठेकदार और सुपरवाइजर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
-#पीड़ित का कहना है कि उन्हें पिछले एक माह से तंग किया जा रहा है और नौकरी से निकाले जाने के बाद पूरे परिवार को भूखे सोना पड़ रहा है। जब प्रशासन के पास गुहार लगाई जाती है तो उनकी पीड़ा को दरकिनार किया जा रहा है।
-#वहीं एसपी #मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। नियमानुसार मामले की जांच की जा रही है।