
बरनवाल महिला समिति ने मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बीआईटी मेसरा के निदेशक ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह।
देवघर :–बरनवाल महिला समिति, देवघर द्वारा रविवार को बरनवाल समाज के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफल अभ्यर्थियों को माला, मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्रीमति मंजू बरनवाल द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता बरनवाल ने की, जबकि मंच संचालन बरनवाल सेवा समिति, देवघर के सचिव आदित्य कुमार ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के निदेशक प्रो. (डॉ.) स्वपन कुमार घोराई, डॉ. शशि तिवारी, बरनवाल सेवा सदन के वरीय सह-संयोजक रविन्द्र कुमार बरनवाल, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य ओंकार नाथ बरनवाल, राजन शशि, भीम प्रसाद बरनवाल तथा बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) स्वपन कुमार घोराई ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इन सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित :–
समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इनमें सत्यम कुमार (SDM), आनंद कुमार (RO), अनामिका आर्या (RO), ज्योति कुमारी (वेलफेयर ऑफिसर), स्नेहिल आनंद (JEE Advanced), सार्थक शेखर (JEE Advanced), प्रत्युष बरनवाल (JEE Advanced), सानवी कश्यप एवं भव्या कश्यप (चार्टर्ड अकाउंटेंट) शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सचिव श्रीमती नीलम रानी, उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल, उपसचिव पूजा बरनवाल, श्वेता बरनवाल, अंजली बरनवाल, नीरज कुमार, पिंकू कुमार, अमित कुमार भारती एवं ऋषि राज सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।