
पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा स्वीडन में गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले गांव गदपुरी के होनहार मुक्केबाज पंकज तंवर का सम्मान किया गया।
स्वीडन के गोटनबर्ग में आयोजित हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने पर गदपुरी में पंकज तंवर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक रघुबीर तेवतिया ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि पंकज की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह जीत केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आत्मविश्वास और युवाशक्ति की जीत है।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति पलवल के पूर्व वाइस चेयरमैन लक्ष्मण तंवर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. मुकेश भाटी, नीरज सरपंच गदपुरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेन्द्र आर्य, जवाहर सरपंच हरफली, सुन्दर सरपंच सोफ्ता, सतपाल नम्बरदार, नरेश पूर्व सरपंच गदपुरी, सुरेश एडवोकेट गदपुरी, अनंगपाल, हेमराज पूर्व सरपंच, सुमेर मास्टर, फूल सिंह पूर्व सरपंच हरफली, ईलू खान मैम्बर सोफ्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पंकज तंवर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🇮🇳🥊🏅 Haryana Voice PalwalHaryana Voice Palwal
Palwal, Palwal | Jun 17, 2026