संत कबीर नगर: मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने डिघवा में किया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का दिया संदेश !
#संतकबीरनगर । बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत डिघवा में पौधरोपण कर जनमानस से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया तथा ग्राम पंचायत में पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की प्रगति का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। सभी नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
#BreakingNews #SantKabirNagar #VriksharopanMahayagya2026 #Semariyawan #Dighwa #Environment #GreenMission