बुधवार को नापासर और लूणकरणसर के दौरे पर रहेंगे मंत्री सुमित गोदारा - मंत्री गोदारा प्रातः 10:30 बजे नापासर में भैरूंजी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए चुंगी चौकी तक सीसी सड़क निर्माण का लोकार्पण करेंगे। 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क पर 2 करोड़ 98 लाख रुपए हुए हैं। दोपहर 2 बजे लूणकरणसर नगर पालिका के प्राइवेट बस स्टैंड में 27 लाख रुपए की लागत से तैयार हाई मास्क लाइटें क्षेत्र को समर्पित करेंगे।