पांकी बाजार तिरंगा स्ट्रीट लाइट से रोशन, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने किया उद्घाटन
#पांकी। पांकी बाजार के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए तिरंगा स्ट्रीट लाइट का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। तिरंगे के तीन रंगों से सजी लाइटों से बाजार के चौक-चौराहों की रौनक बढ़ गई है।
उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने बाजार का भ्रमण कर लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस पहल की स्थानीय व्यापारियों ने सराहना की।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उपप्रमुख अमित चौहान, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे, मुखिया प्रेम प्रसाद, उपमुखिया आनारिक राम, मुखिया यशवंत वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
Panki, Palamu | Oct 17, 2026