
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री की अर्थी निकाल पुतला फूंका; 5 दिन में घोषणा नहीं हुई तो भूख हड़ताल की दी चेतावनी
चूरू राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ महासचिव पुलकित चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने के विरोध में मुख्यमंत्री की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया तथा सत्याग्रह किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ महासचिव पुलकित चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नर्सरी हैं। सरकार चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि आम छात्र राजनीति में आगे आएं और इसी सोच के चलते छात्रसंघ चुनावों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को डर है कि चुने हुए छात्र प्रतिनिधि भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे, लेकिन आज की युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाली नहीं है। चौधरी ने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह और पुतला दहन के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया है। यदि सरकार पांच दिन के भीतर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं करती है तो एनएसयूआई कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल भाकर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रथम पाठशाला हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इनका नियमित आयोजन होना चाहिए। पूर्व महासचिव अनीश खान ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने का परिणाम यह है कि नेतृत्व का विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नए नेतृत्व को अवसर मिलना जरूरी है। छात्र नेता अमन चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है और इस अधिकार के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा। छात्र नेता सुरेन्द्र बरोड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव हर हाल में करवाए जाने चाहिए और छात्र अपने अधिकार लेकर रहेंगे। प्रदर्शन में आदित्य मील, मंजीत चौधरी, अमित मेहरा, सूफियान डीके, साहिल डीके, अनिल बुडानिया, राकेश कस्वां झारिया, अजय चौधरी, विनीत चौधरी, अरविंद पातुसर, अक्षय थाकण, गणेश सहारण, दिलशाद खान, मोहित, बंटी, अंकित प्रधान, देवेंद्र खिचड़, रहीम खान, रेहान मलिक, अजय गाज़सर, मोनू पंडित, आशीष मीना, प्रवीण माहिच, अनील कस्वां सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे। #youthelection #nsui #follower #foryoupageシ #foryoupage #nonfollowers #followerseveryone #trendingnow
Churu, Churu | Jul 29, 2026