आंधी का कहर: जुनिपर सोलर प्लांट में भारी तबाही 😱
बाड़मेर जिले में शनिवार देर शाम आई तेज़ आंधी और तूफानी हवाओं ने शिव-जोरनाड़ा रोड स्थित जुनिपर सोलर प्लांट को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज़ हवाओं के चलते सैकड़ों सोलर मॉड्यूल अपनी संरचनाओं से उखड़कर दूर-दूर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आंधी की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि कई सोलर पैनल हवा में उड़ते नजर आए। घटना के बाद प्लांट क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल प्लांट प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
Sedwa, Barmer | Jun 2, 2026