
☑️सेवा सेतु से आसान हो रही है जन सेवा की राह , पात्र हितग्राही लाभ से न रहे वंचित - विधायक बांधवगढ़
☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए सेवा सेतु अभियान के शिविर
☑️उमरिया जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहियो को मिले भू अधिकार पत्र
☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओ का पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया। उमरिया जिला मुख्यालय में रानी दुर्गावती भवन में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहयो को मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना के तहत भू अधिकार पत्र प्रदान किए गए।
☑️इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जन सेवा की राह आसान हुई है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओ के लाभ से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए इसके लिए अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री जी के जन सेवा के 25 वर्षाे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्य किए जा रहे है, जिसमे शासन एवं प्रशासन के प्रयासों से सभी वर्ग के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पात्र होने के बावजूद भी योजनाओं से वंचित लोगो की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए, तभी सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता सिध्द होगी। विधायक ने कहा कि भू अधिकार पत्र मिल जाने से हितग्राहियों को उस जमीन का अधिकार मिल जाएगा जिसमें वह वर्षाे से रह रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के नाम शेष रह गए है उनके भू अधिकार पत्र घर जाकर दिए जाएगें।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya