आईएफएमआईएस की तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु 16 एवं 17 जुलाई को जिला कोषालय में लगेगा विशेष शिविर
===
आईएफएमआईएस (IFMIS) पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला कोषालय कार्यालय दमोह में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय विशेष तकनीकी सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) तथा संबंधित विभागों को आईएफएमआईएस पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त समस्याओं का परीक्षण कर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभागों को आईएफएमआईएस पोर्टल के सुचारु संचालन में आ रही तकनीकी कठिनाइयों से शीघ्र राहत प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों के निर्वाध संचालन को सुनिश्चित करना है।